✍️दत्तात्रेय बोबडे
उपसंपादक
घुगुस:-दिनांक 10/03/2025 रोज सोमवार को भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ, वणी-ताडाली व्दारा “8 मार्च जागतीक महिला दिवस” के उपलक्ष में महिला सम्मेलन, मनोरंजन केंद्र, क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय उर्जाग्राम ताडाली में महिलाओं के उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
माननीय मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर संघटन का गित एवम नारे के कार्यक्रम की शुरुवात की गई| कार्यकर्ता महिलाओं व्दारा स्वागत गीत हुआ| मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया|
कार्यक्रम का सुत्र संचालन मोनिका सिंग,और भारती भोंगळे ने किया|
प्रास्ताविक-श्रीमती किरणताई थोरात (महिला प्रतिनिधि वणी-ताडाली)द्वारा किया गया!
कार्यक्रम की अध्यक्षता -श्रीमती वर्षाताई पुडके ,अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ उपाध्यक्ष,द्वारा किया गया! प्रमुख अतिथि में वणी क्षेत्र की प्रथम महिला श्रीमती सुषमा सिंग मॅम , अध्यक्ष दामिनी महिला मंडल,अतिथि में श्रीमती-सुगना नाथन मैडम,मोहिनी महिला मंडल अध्यक्षा ,श्रीमती-तनुजा बिनेज कुमार मैडम,श्रीमती कामीनी मॅम की उपस्थिती रहीं!
महिला सशक्तिकरण की प्रमुख वक्ता डॉ. सोनिया जाडाजी मॅम (मोटिवेशनल स्पीकर) मंच पर आसीन हुए.
श्रीमती-सुषमा सिंग मॅम और श्रीमती-नाथन मैडम ने जागतिक महिला दिनका महत्व एवं महिलाओं को कर्तव्य के साथ साथ अहम भूमिकाएं पर विशेष जानकारी दी|
डॉ. सोनिया मॅम द्वारा महिला शक्ति के बारे में संबोधित करते हुए जागतिक महिला दिवस पर सभी महिलाओं को जागरूक और मनोबल बढ़ाते हुए महिला शक्तिशाली बनने हेतु मोटिवेट किया एवं व्यक्तिमत्व विकास के बारे में बताया गया।
श्रीमती-पुडके मैडम द्वारा अध्यक्षीय संबोधन में पुरुषों के मुकाबले महिलाएं हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर हर एक काम कर रही है महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय है। हमें हर क्षेत्र में ज्ञान पूर्ण, पारिवारिक, सामाजिक,आर्थिक, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर महिलाओं की शक्ति को बढ़ाने पर जोर दिया गया। महिलाओं को समस्याओं को लेकर हमें संगठन के कार्यों में भागीदारी बढ़ाते हुए महिला शक्ति का परिचय देकर समस्याओं का समाधान करना होगा। 8 मार्च जागतिक महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सम्मेलन कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का मनोबल बढ़ाया गया। मॅडम के वक्तव्य से उपस्थित महिलाएं का मनोबल बढ़कर काफी उत्साहित हुई| बहुत ही अच्छे विचारों के साथ जागतिक महिला दिवस की शुभकामनाएं दि ।
वणी-ताडाली अंतर्गत वणी क्षेत्र और केंद्रीय कार्यशाला ताडाली की महिला कार्यकर्ता, CWS एवं उर्जाग्राम वसाहत की बहुसंख्या में महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अच्छा प्रतिसाद दिया |
कार्यक्रम के साथ “प्रश्नमंजूषा प्रतियोगिता” और डान्स का आयोजन किया गया. सभी महिलाओं द्वारा बहुत ही उत्साह, हर्ष उल्लास के साथ आनंद लिया गया। अंत में विजेताओं को अतिथियों व्दारा प्राइज दिया गया|
कार्यक्रम के आयोजन में श्री विजय मालवीजी(अध्यक्ष वणी-ताडाली)श्री-प्रमोद वंजारी जी कार्याध्यक्ष,श्री-सुरेश भोयर जी सयुक्त महामंत्री, श्री-सुभाष तातावार कोषाध्यक्ष श्री-विनोद जी ढुमने मंत्री ,श्री-राजेंद्र पाचभाई,श्री-ब्रिजेश सिंग,श्री-लखन हिकरे,श्री-तुलशिराम माकोड़े,श्री-सचिन गेडाम,श्री-पांडुरंग नान्दे, श्री-किशोर रहांगडाले,श्री-दिनेश पिम्पलकर,श्रीमान-भगत श्रीमान-प्रशांत घरोटे जी जी ,श्री-कचरू तपासे जी श्री. कापसेजी और केंद्रीय कार्यशाला ताडाली से श्री हरिश्चन्द्र सोनेकर (उपाध्यक्ष), श्री विनोद लोहबडे (मंत्री)मो.मुस्तकीन, श्रीमती-मोनिका सिंग,श्रीमती-सुनैना सिद्दीकी के साथ केंद्रीय कार्यशाला ताडाली की टीम तथा
कार्यक्रम को सफल बनाने में वणी-ताडाली के प्रमुख पदाधिकारी एवं सभी महिला पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं, इकाई/उपक्षेत्रीय के पदाधिकारियों /कार्यकर्ताओ ने सहयोग किया. कार्यक्रम में प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किये सभी कार्यकर्ताओ संघटन द्वारा भेट वस्तु देकर धन्यवाद एवं आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन किया

